गौतम बुद्ध नगर ( फेस वार्ता ) यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 36 इनलीगल ऑटो को किया गया सीज, गौर सिटी चौक एवं उसके आसपास चलाया गया गहन अभियान जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा जनपद के यातायात को सुगम बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस क्रम में वर्तमान में अधिकारियों के द्वारा इनलीगल वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
डीएम के निर्देश पर आज नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र, परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से गौर सिटी चौक एवं उसके आसपास गहन अभियान चलाते हुए 36 इनलीगल ऑटो रिक्शा को बंद करने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। यह सभी ऑटो रिक्शा हापुड़ जनपद, बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली तथा अन्य स्थानों से जनपद में प्रवेश कर रहे थे। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह कार्यवाही जनपद के यातायात को सुगम बनाने के लिए आगे भी इसी प्रकार दृढ़ता के साथ लागू रहेगी और पूरे शहर में यदि कहीं पर भी इनलीगल ऑटो का संचालित होते हुये पाए जाएंगे। इसी प्रकार सीज करने की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की जाएगी।