दादरी विधायक तेजपाल नागर ने यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गाँव चूहडपुर खादर, मोमनाथल, गढ़ी समसपुर, कोंडली बांगर, पंडितों की डेरीन, झौपडीन, डेरीन गुर्जर, काम बकसपुर, मंगरौली, छपरौली, अकूतपुर, बदौली बांगर, झट्टा, गुलावली, मोहियापुर, सहित आदि गांवों का दौरा किया। दादरी विधायक ने बाढ़ से प्रभावित सभी किसानों को आश्वस्त किया कि बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का शीघ्र ही शासन स्तर से मुवावजा दिलवाया जायेगा।
दादरी विधायक ने बताया की इस सम्बंध में उन्होंने जिलाधिकारी को सर्वे कराकर छतिपूर्ति हेतु पत्र भी लिखा है। जिस सम्बंध में शीघ्र ही पहल की जाएगी। सभी बाढ़ प्रभावित किसानों ने भी दादरी विधायक के दुवारा की गयी इस पहल की भी प्रशंसा की। दादरी विधायक के साथ महेश आर्य, धीरज प्रधान, गजराज, सिंहराज, आसे, नवल, राजपाल, रणवीर, विजय, वीर सिंह, कनीराम, कपिल चौधरी, जीतन कसाना, श्याम सिंह भाटी, विजेंद्र, चपराना, चमन प्रधान, देवेन्द्र शर्मा, सुनील भारदुवाज, महेश शर्मा, विजय भाटी जिलाद्यक्ष भाजपा गौतम बुध नगर, सतीश गुलिया मंडल अध्यक्ष, आनंद भाटी, बलराज भाटी, एच के शर्मा, चंद्रपाल प्रधान, संजय चौहान, सुरेन्द्र प्रधान, विपिन नागर, आदित्य शर्मा लोग मजूद रहे।