गौतम बुद्ध नगर जनपद न्यायाधीश कार्यालय परिसर ग्रेटर नोएडा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न। जिला जज विशेष शर्मा तथा अन्य जजों एवं स्टाफ के द्वारा किया गया पौधारोपण।
जजी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के ढाई सौ पौधे किए गए रोपित उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में आज जिला जजी कार्यालय परिसर ग्रेटर नोएडा में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर जनपद न्यायाधीश विशेष शर्मा तथा अन्य न्यायिक अधिकारी गणों के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जजी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के ढाई सौ पौधे रोपित करने की कार्यवाही की गई है। जनपद न्यायाधीश विशेष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह कार्यक्रम माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में आज जनपद में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के सभी जनपद न्यायाधीश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां पर बड़े स्तर पर पौधा रोपण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण एवं कन्या के संरक्षण की हम सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह समाज के लिए महत्वपूर्ण विषय है। पौधे हमें जीवन प्रदान करते हैं। अतः जो पौधे आज रोपित किए गए हैं उनका संरक्षण भी कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वीरेश चंद्रा अन्य न्यायिक अधिकारी गण, स्टाफ, डीएफओ पीके श्रीवास्तव तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।