गौतमबुधनगर (फेस वार्ता) थाना दादरी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान बिसाहडा पुलिया के पास से दो लूटेरे अभियुक्त 1.लोकेश उर्फ रॉकी पुत्र राकेश शर्मा निवासी चीति थाना दनकौर जिला गौतम बुध नगर 2. गौरव पुत्र यशवीर निवासी पचगई थाना खुर्जा देहात बुलंदशहर हाल पता संतोष नगर कॉलोनी थाना सूरजपुर को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दोनो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये है। घायल अभियुक्तो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे लूटे गये 10 हजार रूपये, 01 पिस्टल 32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा घटना मे प्रयुक्त एक मो0सा0 टीवीएस बिना नम्बर की बरामद हुई है।
https://youtu.be/C40pmcl4Izc
यदि आपको न्यूज़ पसंद आए तो चैनल को सब्सक्राइब करें लाइक करें और शेयर करें कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर लिखें
अभियुक्तो द्वारा दिनांक 11.8.2019 को कस्बा दादरी मे काॅब शोरूम मे लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना दादरी पर मु0अ0सं0 876/2019 धारा 394/397 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्तो की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का पुरूष्कार घोषित किया गया था।