थाना साईट-5 पुलिस द्वारा एक शातिर गांजा तस्कर को सिरसा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 150 किलोग्राम (डेढ़ क्विंटल) अवैध गांजा तथा एक टाटा ऐस (छोटा हाथी) गाड़ी बरामद हुई है।
घटना का विवरण*- दिनांक 30/08/2019 की रात्रि को थाना साइट-5 पुलिस द्वारा सिरसा गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी तो सामने से आती एक टाटा ऐस (सफेद हाथी) गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसमें पीछे बैठे दो व्यक्ति कूदकर जंगल की ओर भागे जिनका पीछा किया गया किंतु नहीं मिले, ड्राइवर से पूछा गया कि इस गाड़ी में क्या है और दो लोग कूदकर क्यों भागे तो ड्राइवर अभियुक्त सुनील ने बताया कि इसमें नारियल भरे हैं जब गाड़ी को चेक किया तो नारियल के बोरे भरे थे तथा उनमें बीच में बोरों में अवैध गांजा भरा हुआ था अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने फरार साथियों के साथ मिलकर अवैध गांजे का काम करता है अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि उसके फरार साथी आंध्र प्रदेश में कहीं से गांजा लाते हैं जिसे अभियुक्तों द्वारा मिलकर बेचा जाता है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*-
सुनील उर्फ बिट्टी पुत्र सतबीर निवासी ग्राम घंघोला थाना साईट-5 जनपद गौतम बुद्ध नगर
*फरार अभियुक्त के नाम पते*-
1.संदीप पुत्र सतवीर निवासी ग्राम घंघौला थाना साईट-5 जनपद गौतम बुद्ध नगर
2.कुल्लन उर्फ गुलाब सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी ग्राम अलीपुर जनपद बुलंदशहर
*बरामदगी का विवरण*-
1. 150 किलोग्राम (डेढ क्विंटल) अवैध गांजा
2. 1 टाटा ऐस (सफेद हाथी) नम्बर UP 13 T 7758
*अभियोग का विवरण*-
मुकदमा अपराध संख्या -224/19 धारा - 18/20 NDPS ACT थाना साईट-5 जनपद गौतम बुद्ध नगर
*गिरफ्तार करने वाली टीम*-
1. प्रभात कुमार दीक्षित थानाध्यक्ष थाना साईट-5 जनपद गौतम बुद्ध नगर
2. बिजेन्द्र सिंह SSI थाना साईट-5 जनपद गौतम बुद्ध नगर
3. जयवीर सिंह SI थाना साईट-5 जनपद गौतम बुद्ध नगर
4. HC 912 विकास राणा थाना साईट-5 जनपद गौतम बुद्ध नगर
5. C 1254 उदित राठी थाना साईट-5 जनपद गौतम बुद्ध नगर
6. C 1737 विनीत कुमार थाना साईट-5 जनपद गौतम बुद्ध नगर
7. C 2320 संदीप कुमार थाना साईट-5 जनपद गौतम बुद्ध नगर