ग्रेटर नॉएडा (फेस वार्ता ) 7 अगस्त 2019 को ग्रेटर नॉएडा जी.एल. बजाज इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट में प्रथम मिस डेफ वल्र्ड 2019 विदिशा वाल्यान का स्वागत किया गया। विदिशा वाल्यान का स्वागत करते हुये संस्थान के निदेशक ने छात्रों को बताया कि एक साधारण लड़की ने असाधारण कार्य कर इतिहास रच दिया है। आप इनसे प्रेरणा ले कि विदिशा अपनी हियरिंग डिसेविलीटी को ईश्वर का वरदान मानते हुये तमाम कठिनाईयों का हिम्मतस से सामना किया और खेल की दुनियां में ही नही वल्कि माॅडलिंग की दुनिया से मिस डेफ वल्र्ड 2019 का खिताफ हासिल किया।
साथ ही विदिशा के परिवार व सभी संबन्धियों को उनके अथक सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। मिस डेफ वल्र्ड विदिशा के जीवन संघर्ष की चर्चा करते हुये प्रबंधन संस्थान की डीन ने बताया कि विदिशा पहली भारतीय है जिन्होने ये व्यूटी पेन्जेन्ट का खिताफ जीता है। 21 वर्ष की विदिशा ने मुज्जफरनगर ही नही वल्कि उत्तर प्रदेश तथा भारत का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है। विदिशा ने मिस डेफ वल्र्ड का खिताफ दक्षिण अफ्रिका में 16 देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर प्राप्त किया ये बड़े गौरव की बात है। इस स्वागत कार्यक्रम में सुश्री रीता गंगवानी फाउन्डर गंगवानी क्राउन पेन्जेन्ट ने छात्रों को संबोधित करते हुये बताया कि आप अपने पर भरोसा करें दूसरो की बात पर ध्यान न दें। इगनोर करना सीखें आज यह महत्वपूर्ण है कि आप किसी घटना को क किस तरह महसूस करते है। क्योंकि जीत और हार जिन्दगी के हिस्से है। जिन्दगी को जीने के लिये रंग रुप कद काठी महत्वपूर्ण नही है। वल्कि आपकी आंतरिक सुन्दरता महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में सुश्री देविका मलिक को फान्डर व्हिलिंग हैप्पीनेस अपने जीवन संघर्ष की चर्चा करते हुए छात्रों को बाताया कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दे न कि दूसरो की कही हुई बातों को अपना मार्ग मान ले। इस स्वागत कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्धन विभाग की डीन प्रो. डाॅ. दीपा गुप्ता ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना। इस अवसर पर प्रबन्धन विभाग के समस्त छात्र व शिक्षकगण उपस्थित थे।