नई दिल्ली- भारत का महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन चंद्रयान 2 का चांद से महज 2 किलोमीटर दूर पहुंचकर विक्रम से संपर्क टूट गया।पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सांत्वना देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। पूरे देश के साथ ही दुनिया की नजर भी भारत के मिशन चंद्रयान 2 पर टिकी हुई थी। पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं वैज्ञानिकों से हिम्मत रखने को कहा।